Baroda UP Bank Employees Union की कार्यकारिणी सभा सुल्तानपुर में सम्पन्न

बड़ौदा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन (Baroda UP Bank Employees Union)  की कार्यकारिणी सभा सुल्तानपुर में सम्पन्न..


-रोहित गंगवार

www.indianpsubank.in : बड़ौदा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन (Baroda UP Bank Employees Union ) की कार्यकारिणी सभा आज दिनाँक 17-01-2021 को सुल्तानपुर में सम्पन्न हुई। इस सभा बैंक (Bank) के समक्ष मौजूदा चुनौतियां और समामेलन  (Amalgamation) के बाद उपजी नई चुनौतियों से निपटने पर चर्चा हुई। सभा की अध्यक्षता उप्र स्टेट ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री एल. के. सिंह. ने की। सभा का संचालन बड़ौदा यूपी बैंक (BUPB) के उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र पांडेय ने की। सभा की सह- अध्यक्षता NFRRBE के महासचिव श्री शिव करन द्वेवेदी ने की। इस दौरान सभा मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सभा में प्रोमोशन लेकर ऑफिसर बन चुके पदाधिकारियों के स्थान पर नए पदाधिकारियों के चयन का प्रस्ताव भी रखा गया। लेकिन पूर्व वर्ती काशी गोमती और पूर्ववर्ती पुर्वांचल बैंक के पदाधिकारियों ने इसे फ़िलहाल टालने का प्रस्ताव रखा। कुछ पदाधिकारियों के विरोध के बाद फिलहाल इसे टाल दिया गया। 

नई वेकैंसी पर रोक के विरोध में आंदोलन



आपको बता दें, दिनाँक 16-01-2021 को ऑनलाइन माध्यम से कोर कमेटी की मीटिंग NFRRBE महासचिव शिव करन द्वेवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें बैंक से जुड़े भिविन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। 

इस वर्चुअल सभा का सबसे ज्वलंत मुद्दा BOB प्रायोजित RRBs में नई वेकैंसी पर लगाई गई रोक रहा था। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने एकमत से तत्काल इस मुद्दे पर संगठनात्मक कदम उठाने पर जोर दिया था।

तदुपरांत चेयर ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष आंदोलन की रूपरेखा रखी।। जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मिति से स्वीकार किया किया था। जो इस प्रकार है। 

दिनाँक 29-01-2021
*क्षेत्रीय कार्यालयों पर ज्ञापन*

दिनाँक 15-02-2021
*प्रधान कार्यालय पर एक दिवसीय धरना*

दिनाँक 01-03-2021
*बैंक ऑफ बड़ौदा पर उपवास*

दिनाँक 30-03-2021
*एकदिवसीय हड़ताल*

17 जन की कार्यकारिणी सभा मे आंदोलन पर मोहर। 

आपको बता दें, 16 जनवरी को वर्चुअल सभा मे नई भर्ती पर रोक के खिलाफ आंदोलन की जो रूपरेखा रखी गयी थी। उस पर 17 जनवरी को आयोजित कार्यकारणी सभा ने भी अपनी मुहर लगा दी है। 

जल्द होंगे नए चुनाव.. 



17 जनवरी को सम्पन्न कार्यकारणी सभा मे नए पदाधिकारियों के चयन के लिए आम चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। जल्द ही सम्पूर्ण बैंक की सभी रीजनल यूनिट के लिए आम चुनाव की धोषणा की जाएगी। जो संभवता फरवरी माह में सम्पन्न कराये जा सकते हैं। जिसके पश्चात सेंट्रल यूनिट के लिए भी स्थायी कार्यकारणी सभा का चुनाव कराया जाने पर सहमति बनी। 

केन्द्रीकृत चंदा व्यवस्था खत्म होगी।

सभा मे चंदे की नई व्यवस्था पर पर मुहर लगी। आपको बता दें, पूर्ववर्ती काशी गोमती बैंक और पूर्वांचल बैंक में केंद्रीकृत चंदे की व्यवस्था रही है। वहीं पूर्ववर्ती बड़ौदा यूपी बैंक में चंदे का कलेक्शन रीजन स्तर पर होता रहा है। नई व्यवस्था में सम्पूर्ण बैंक में चंदे का कलेक्शन रीजनल स्तर पर होगा। जिन रीजन ने अपने एकाउंट नही खोले हैं वो जल्द से जल्द अपने यहां रीजन का एकाउंट खोलेंगे। और जो भी धनराशि रीजन को प्राप्त होगी। उसे 50:50 के अनुपात में सेंट्रल यूनिट और रीजनल यूनिट में बाँट दिया जाएगा। जिससे का काम भी धन के अभाव में प्रभावित ना हो। 

त्रि- स्तरीय व्यवस्था होगी लागू

बैंक के समान ही संगठन में भी त्रि- स्तरीय व्यवस्था लागू होगी। रीजन यूनिट पर रीजनल पदाधिकारी, आंचलिक स्तर पर आँचलिक पदाधिकारी एवं हेड आफिस स्तर पर सेंट्रल यूनिट काम करेगी। सेंट्रल यूनिट में कुल 103 पदाधिकारी होंगे। रीजन के जनरल सेक्रेटरी और अध्यक्ष स्वतः सेंट्रल यूनिट के सदस्य होंगे। 

12 सूत्रीय माँग पर 20 को हेड आफिस में वार्ता




जैसा कि आपको ज्ञात होगा, संगठन ने पहले ही अपने 12 सूत्रीय एजेंडे पर आदोलन का नोटिस दे रखा है। जिस पर श्रम कार्यालय के  समक्ष पहले ही प्रबन्धन और संगठन  के मध्य वार्ता हो चुकी है। श्रम कार्यालय ने सुनवाई की अगली तारीख 25 जनवरी 2021 से पूर्व बैंक से संगठन के साथ वार्ता कर इन मुद्दों के समाधान की रूपरेखा तैयार करने को कहा था। जिसके क्रम में प्रबन्धन ने वार्ता के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। उक्त वार्ता में संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला, NFRRBE महासचिव शिव करन द्वेवेदी,  संयोजक विक्रम श्रीवास्तव, एवं बड़ौदा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के तीन पदाधिकारी रोहित गंगवार, अमित राय, और शिवम श्रीवास्तव भाग लेंगे। 

रोहित गंगवार
कार्यकारी महामंत्री
बड़ौदा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन


  
Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
M.aniq
admin
4 October 2021 at 15:50 ×

The last benefit of having a job scout would pick an inner spotter to turn out straightforwardly for the organization or a held talent scout.full report

Congrats bro M.aniq you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar