UPGB
Bank में Cash
की समस्या होगी ख़त्म, इन दो जगहों पर UPGB खोलेगा 2 नए Currency
Chest
UPGB Bank के पास था अभी तक था सिर्फ एक Currency Chest
उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB) के पास
अभी तक सिर्फ एक Currency
Chest था। जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्थित था। 1 मई 2025 को बैंक के
समामेलन के बाद अब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB) सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहा है। और इसके पास वर्तमान में 4329 शाखाओं का बड़ा
नेटवर्क है। इसकी अधिकतर शाखाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।
जिससे तुलनातमक रूप से इसकी शाखाओं में Cash
Deposit की जगह Cash
Withdrawal ज्यादा होता है। इसलिए इतनी बड़ी बैंक की Cash की जरूरतें
पूरी करने के लिए एक Currency
Chest पर्याप्त नहीं था।
यह भी पढ़े-
उत्तर प्रदेश ग्रामीण
बैंक- सम्पूर्ण जानकारी?
UPGB M-Tarang कैसे
ऐक्टिव करें I UPGB मोबाइल बैंकिंग कैसे चालू करें?.
कहाँ- कहाँ खुलेंगे नए Currency Chest
जैसा की आप
जानते हैं, अभी तक
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB) के पास
सिर्फ एक Currency
Chest था। जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित था।
लेकिन अब बैंक
ने दो हुए Currency
Chest खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह दोनों Currency Chest उत्तर
प्रदेश के गोरखपुर और राय बरेली में खोले जाएंगे। बैंक के एक कर्मचारी के अनुसार
राय बरेली में Currency
Chest खोलने की चर्चा 2018 से है।
जब राय बरेली में पूर्ववर्ती बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का हेड ऑफिस हुआ
करता था। और गोरखपुर में 1 मई 2025 में समामेलन
से पूर्व बड़ौदा यूपी बैंक का हेड ऑफिस हुआ करता था। दोनों ही शहरों में बैंक के
पास अपनी जमीन है, और प्रबल संभावना है की नए Currency Chest उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh
Gramin Bank - UPGB) की अपनी जमीन में ही खोले जाएँ।
इतनी बड़ी बैंक की जरूरतें पूरे करने के लिए नाकाफ़ी साबित होंगे
3 Currency Chest
बैंक यूनियन से
जुड़े एक कर्मचारी ने बताया की वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh
Gramin Bank - UPGB) उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी सेवाएं प्रदान
कर रहा है, इसके पास 4329 शाखाओं का विशाल नेटवर्क है। और इसकी अधिकतर शाखाएं कैश डेफ़िसिट
में हैं। यानि इसकी अधिकतर शाखाओं में रोजाना कैश जमा होने की तुलना में निकासी अधिक
होती है। ऐसे में इतनी बड़ी बैंक में Cash की जरूरतें पूरी करने
के लिए तीन Currency Chest नाकाफ़ी साबित होंगे। हालांकि दो नए
Currency Chest खुलने से कुछ राहत तो जरूर मिलेगी।
यह भी पढ़े-
ग्रामीण बैंको (Regional Rural Banks – RRBs) New
LOGO की सम्पूर्ण जानकारी
Positive Pay System (PPS) क्या है, PPS for Cheque Clearing?
Uttar-pradesh-gramin-bank-update-upgb-bank-to-open-two-new-currency-chests-at-these-two-locations-upgb-bank-cash-shortage-problem
