उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB- सम्पूर्ण जानकारी
www.indianpsubank.in : 1 मई 2025 को भारत सरकार ने “One State- One RRB” के तहत उत्तर प्रदेश में एकबार फिर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन के तीनों ग्रामीण बैंकों का विलय करके एक नई ग्रामीण बैंक बनाई गई। जिसका नाम रखा गया “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB”। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB) जिन तीन ग्रामीण बैंकों को मिलाकर बना है उनके नाम हैंI
1.
बड़ौदा यूपी बैंक (Baroda UP Bank)
2.
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक (Prathama UP Gramin Bank)
3.
आर्यावर्त बैंक (Aryavart Bank)
आज हम आपको इसी नए बने “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB” के बारे सारी जानकारी देने जा रहें हैं।
आपको बता दें इन तीनों बैंको के Amalgamation के बाद अस्तित्व में आयी “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB” देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक (Biggest RRB in india) बन गया है. आज हम आपको देश की
सबसे बड़ी ग्रामीण बैंक के बारें में विस्तार से बतायंगे।
>Short History Of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Total Business of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Total No. Of Branches Of Uttar Pradesh Gramin
Bank (UPGB)?
>Area of Operation of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Total No. Of Employees Of Uttar Pradesh Gramin
Bank (UPGB)?
>Head Office of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Chairman of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Sponsors Bank of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Ownership Of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>IFSC Code Of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
>Mobile Banking Of Uttar Pradesh Gramin Bank
(UPGB)?
>Important Financial Parameters of Uttar Pradesh Gramin
Bank (UPGB)?
>Mobile Banking of Uttar Pradesh Gramin Bank
(UPGB)?
>Internet Banking of Uttar Pradesh Gramin Bank
(UPGB)?
Short History of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
दोस्तों आज हम 1 मई
2025 को उत्तर प्रदेश के
भूतपूर्व तीन ग्रामीण बैंको, बड़ौदा यूपी बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण
बैंक के समामेलन (AMALGAMATION) के बाद अस्तित्व में आए “उत्तर
प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB” के इतिहास की शुरुआत साल 1976 से होती है। जब देश की
तत्कालीन इंद्ररा गांधी सरकार ने 2 oct 1975 को देश के पहले ग्रामीण बैंक
प्रथमा बैंक की स्थापना की थी। उसके बाद साल 1976 में RRB Act 1976 के जरिए अन्य ग्रामीण बैंकों की स्थापना की शुरुआत हुई।
1976 में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कुल 19 RRB देश में थी.
लेकिन 23.02.2006 के भारत सरकार के नोटिफिकेशन के बाद पुरे पूर्वी उत्तर
प्रदेश में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की 7 ग्रामीण बैंको का विलय करके बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की दो RRB
का विलय करके बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक
अस्तित्व में आयीं। जिनके मुख्यालय क्रमशः राय बरेली और बरेली में
बनाये गए.
लेकिन 31 मार्च 2008 को भारत सरकार के एक और नोटिफिकेशन के बाद बड़ौदा पूर्वी
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का आपस में
विलय करके बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक (Baroda UP Gramin Bank) अस्तित्व में आयी. जिसका नेटवर्क 12 क्षत्रिय कार्यालयों और 924 ब्रांचो के साथ प्रदेश के 14 जिलों में फैला था. और इसका मुख्यालय राय बरेली में
बनाया गया था।
1 अप्रैल 2020 को एकबार फिर प्रदेश की मौजूदा तीनों ग्रामीण बैंको , काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक (Kashi
Gomti Samyut Gramin Bank- KGSGB), पूर्वांचल बैंक (Purvanchal
Bank) और बड़ौदा यूपी
ग्रामीण बैंक (Baroda UP Gramin Bank-
BUPGB) के AMALGAMATION के बाद Baroda UP Bank अस्तित्व में आया। जिसका मुख्यालय गोरखपुर में बनाया
गया था।
Latest Amalgamation (Effective From 1 May 2025)
1 मई 2025 को
भारत सरकार ने “One State- One RRB” के तहत Gazette Notification No.
CG-DL-E-07042025-262329, dated 7 April 2025 के अनुसार उत्तर प्रदेश में
एकबार फिर उत्तर प्रदेश के मौजूदा तीनों ग्रामीण बैंकों का विलय करके एक नई
ग्रामीण बैंक बनाई गई। जिसका नाम रखा गया “उत्तर
प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB”। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक
(Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB) जिन
तीन ग्रामीण बैंकों को मिलाकर बना है उनके नाम हैं
1.
Baroda UP Bank (sponsored by Bank of Baroda)
- Prathama UP
Gramin Bank (sponsored by Punjab National Bank)
- Aryavart Bank
(sponsored by Bank of India)
आज हम आपको इसी नए बने “उत्तर
प्रदेश ग्रामीण बैंक Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB” के बारे सारी जानकारी दे रहें हैं।
Total Business of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) Total Business- Rs2,30,623.04
Cr. (+6.30% Y-O-Y Growth)
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB)
Total Deposit- Rs 1,43,184.03 Cr. (+04.92% Y-O-Y Growth)
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) Total Advance- Rs 87,439.01
Cr (+8.62 Y-O-Y Growth)
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) Gross Profit- Not
Declacred
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) Net Profit- Not
Declacred
Uttar Pradesh Gramin Bank(UPGB) Gross NPA- 07.86% (+01.34% Y-O-Y Growth)
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) Net NPA- Not
Declacred
Uttar Pradesh
Gramin Bank(UPGB) CD Ratio- 61.07% (+2.08% Y-O-Y Growth)
As on 07-04-2026
Area Of Operation of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Area
Of Operation- ALL Districts Of Uttar Pradesh (सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin
Bank- UPGB) के
Area Of Operation की
बात की जाए, तो
आपको बता दें 1 मई 2025 के बाद भारत सरकार ने “One State- One RRB Policy” के तहत देश के सभी प्रदेशों में राज्य स्तरीय ग्रामीण बैंकों (State Level Regional Rural Banks) का गठन कर
दिया है। और भारत सरकार की इसी One
State- One RRB Policy उत्तर
प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश के सभी ग्रामीण बैंकों का समामेलन (Amalgamation) करके
“उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB)” का गठन किया जा चुका है। जिसका
कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश है।
Branch
Network of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Total
Branches- 4330
01-05-2025 को
बने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) के
Branch Network की
बात की जाए. तो इसकी कुल ब्रांचों की संख्या (Total Branches) “4330”
है. UPGB Bank के
पास बैंक मित्रों (BC
Point) का बड़ा नेटवर्क है. जिनके माध्यम से UPGB
Bank उत्तर प्रदेश
के सुदूर अंचलों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, Branch Network के
मामले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) उत्तर प्रदेश का सबसे
बड़ा बैंक है. उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin
Bank- UPGB) की शाखाएं उत्तर प्रदेश के
सभी जिलों में फैली हुई हैं. बैंक
में आधुनिक बैंको की सभी सुविधाएं यथा मोबाइल बैंकिंग (Mobile
Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet
Banking), Demat Account Opening, Credit Card, ATM Card Facility, डीबीटी
(DBT), जैसी
सभी सेवायें उपलब्ध हैं।
Head Office of Uttar Pradesh
Gramin Bank (UPGB)?
Head
Office- Lucknow, Uttar Pradesh (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश
ग्रामीण
बैंक
(Uttar Pradesh Gramin Bank- UPGB) का हेड ऑफिस (Head
Office) “Lucknow, Uttar Pradesh (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)” में स्थित है.
Head Office Address
Head
Office,
2nd
and 3rd floor,
NBCC
Commercial Complex,
Vardan
Khand,
Gomti
Nagar Extension,
Lucknow
– 226010
Toll Free numbers: 1800-180-0225, 1800-102-0304
Phone Number - 0522-2987902
Email- HO@upgb.bank.in
Website- https://upgb.bank.in/
Chairman of Uttar Pradesh
Gramin Bank (UPGB)?
Chairman- Shri Yadav S. Thakur
(श्री यादव एस. ठाकुर)
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) के वर्तमान चेयरमैन
(Chairman) की
बात करें तो वर्तमान (17-03-2026) को
बैंक के चेयरमैन Shri Yadav S. Thakur (श्री यादव एस. ठाकुर) हैं. जो 1 मई 2025 को उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin
Bank- UPGB) के गठन के बाद
से इस बैंक के पहले चेयरमैन हैं।
Sponsors Bank of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Sponsors
Bank- Bank Of Baroda – BOB (बैंक ऑफ
बड़ौदा)
दोस्तों 01-05-2025
को बने उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin
Bank- UPGB) के प्रायोजक बैंक (Sponsors
Bank) की बात करें,
तो उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) का
प्रायोजक बैंक (Sponsors Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank Of Baroda - BOB) है
I जिन तीन पूर्ववर्ती ग्रामीण बैंकों
को मिलाकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) बना है उनके प्रायोजक बैंक (Sponsors
Bank) इस प्रकार थे। आर्यावर्त बैंक-
बैंक ऑफ इंडिया
(Aryavart Bank- Bank Of India), प्रथमा यूपी
ग्रामीण बैंक- पंजाब नेशनल (Prathama
UP Gramin Bank – Punjab National Bank-PNB)बैंक, और
बड़ौदा यूपी बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा (Baroda UP Bank- Bank Of Baroda-BOB) थे।
Total Number of Employees Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Total
Employees – 20403
Officers
Scale V- 24
Officers
Scale IV- 231
Officers
Scale III- 991
Officers
Scale II- 4,342
Officers
Scale I- 8006
Customer
Service Associate– 6188
Office
Assistant – 621
(As On 03 Jun 2025)
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank - UPGB) में टोटल
एम्प्लाइज (Total Employees) की
संख्या की बात करें तो 03.06.2025 को
बैंक में कुल 20403 कर्मचारी (Total Employees -20403) काम कर रहें हैं.
जिसमें 24 Scale-V आधिकारी, 231 Scale-IV आधिकारी, 991 Scale-III अधिकारी, 4342 Scale-II अधिकारी, 8006 Scale-I अधिकारी, 6,188 CSA (Customer Service Associate) और 621 Office Assistant काम कर रहें हैं। जो उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में
अपनी सेवाएं दे रहें हैं।
·
चलिए अब जानते हैं बैंक में स्केल
1,2,3,4,5 का क्या मतलब होता है?
Officers Scale V- Assistant General Manager (सहायक महाप्रबंधक)
Officers Scale IV- Chief Manager (मुख्य प्रबंधक)
Officers Scale III- Senior Manager
(वरिष्ठ प्रबंधक)
Officers Scale II- Manager (प्रबंधक)
Officers Scale I- Assistant Manager
(सहायक प्रबंधक)
Customer Service
Associate – ग्राहक सेवा
प्रतिनिधि
Office Assistant – कार्यालय सहायक
Ownership Of Uttar Pradesh
Gramin Bank (UPGB)?
Central Govt- 50%
Uttar Pradesh Govt- 15%
Bank Of Baroda - 35%
सभी ग्रामीण बैंकों की ही तरह
उत्तर प्रदेश ग्रामीण
बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank -
UPGB) के भी तीन Owner हैं. जिसमें 50% हिस्सेदारी
केंद्र सरकार (Central Government) की, 35 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रायोजक बैंक (Sponsors Bank – Bank Of Baroda
- BOB) की और 15% हिस्सेदारी राज्य
सरकार (State
Government of Uttar Pradesh) की है. आपको बता दें देश की सभी ग्रामीण बैंको (RRBs) में Ownership का Ratio यही है.
Mobile Banking Of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
Mobile Banking App Name- UPGB M-Tarang
उत्तर
प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB) अपने मोबाइल बैंकिंग एप (Mobile Banking Application - UPGB M-Tarang के जरिए अपने ग्राहकों को मोबाइल
बैंकिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है। UPGB M-Tarang के जरिए ग्राहक घर बैठे अपने
मोबाइल से अपने खाते का स्टैटमेंट (Uttar
Pradesh Gramin Bank -UPGB Account Statement), खाते के बैलेस की जानकारी (Uttar Pradesh Gramin Bank -UPGB Balance Enquiry Online), फिक्सड डेपोजिट (Uttar Pradesh Gramin Bank -UPGB FD Account Opening), Uttar Pradesh Gramin Bank -UPGB Account RD Account
Opening, घर बैठे अपने खाते से किसी दूसरे खाते में पैसे भेजने की
सुविधा (Uttar Pradesh
Gramin Bank - UPGB Money Transfer Online), एटीएम
कार्ड अप्लाई (Uttar Pradesh
Gramin Bank -UPGB ATM Card Apply Online), एटीएम कार्ड का पिन बनाना (Uttar Pradesh Gramin Bank - UPGB ATM card PIN
Generation Online),
चेक बुक के घर बैठे अप्लाई (Uttar
Pradesh Gramin Bank -UPGB Cheque Book Apply Online) कर सकते हैं। जल्द
ही UPGB M-Tarang में कुछ और बेहतरीन सुविधाएं भी शुरू होने वाली हैं।
Link For UPGB Mobile Banking App (UPGB M-Tarang)
Download-
Click Here-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.bankofbaroda.mconnect.bupbmtarang&hl=en_IN
UPGB Mobile Banking (UPGB M-Tarang) Form Download PDF-
Click here- https://drive.google.com/file/d/10nvEze3ITr_faF9zETzGKfE-KDFx3oWe/view?usp=drive_link
IFSC Code of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
UPGB IFSC Code- BARB0BUPGBX (Fifth Character is
ZERO)
क्या होता है IFSC Code?
IFSC Code एक 11 Character का एक Alpha- Numeric Code होता है. जिसमें First Four Character बैंक का नाम (Bank Name) , Fifth Character 0(जीरो) एवं लास्ट के Six Character बैंक शाखा (Branch Name) को रिप्रेजेंट करते हैं.
अधिकतर Gramin Banks में सभी शाखाओं के लिए एक ही IFSC Code होता होता है. और चूँकि
ग्रामीण बैंको में सॉफ्टवेयर सम्बन्धी सुविधाये 35% हिस्सेदारी वाली
स्पॉन्सर्ड बैंक द्वारा प्रदान की जाती हैं इसलिए अधिकतर
ग्रामीण
बैंकों के IFSC के First Four Letter ग्रामीण बैंक की
स्पोंसर्स बैंक को रिप्रेजेंट करते हैं.। जैसे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank - UPGB) के IFSC Code (BARB0BUPGBX) के First Four Character
(BARB), UPGB की स्पोंसर्स बैंक Bank OF Baroda (BOB) को रिप्रेजेंट करते हैं. Fifth Character By
Default जीरो रहता है. और लास्ट के Six Chracter समामेलन से पूर्व बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को रिप्रेजेंट करते हैं। ऐसा
इसलिए है, क्योंकि पिछले 2 समामेलन के बाद भी नई बनी बैंक का IFSC Code
पुरानी बैंक का ही चल रहा है।
Internet Banking of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank - UPGB) के पास इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) की सुविधा भी उपलब्ध है, UPGB Internet Banking शुरू करने के लिए
आपको अपनी होम ब्रांच जाकर UPGB
Internet Banking का फॉर्म भरना होगा।
यह ध्यान रहे आप अपने खाते में UPGB
Internet Banking तभी शुरू कर
पाएंगे जब आपके बैंक खाते में आपकी ईमेल आइडी दर्ज हो। अगर आपके अकाउंट में Email दर्ज
नहीं है, तो आप UPGB Internet
Banking का लाभ नहीं ले
पाएंगें। जब आप फॉर्म भरकर अपनी होम शाखा में जमा कर देंगे। उसके बाद UPGB Internet Banking का User
ID और Password आपकी रेजिस्टर्ड मेल पर भेज दिया जाता है। उसके बाद आप बैंक की Website पर
मौजूद UPGB Internet Banking के लॉगिन पेज से लॉगिन करके अपने account का UPGB Internet Banking शुरू कर सकते हैं।
Link For UPGB Internet Banking-
Click Here- https://ibanking.upgb.bank.in/
UPGB Internet Banking Form PDF Download For Retail
Individual Users
Click Here- https://drive.google.com/file/d/1bb2Y7BCLMUFU3tu9bFz6186VcuqXuN7u/view?usp=drive_link
UPGB Internet Banking Form PDF Download For Corporate
Business Users
Click here- https://drive.google.com/file/d/1MdzkKP-ueA-7sv1uXtHqwaTNuYYP3lSj/view?usp=drive_link
UPGB Internet Banking Features-
1.
View Account Summary
2.
Manage Multiple Accounts
3.
Fund Transfer-Within Bank
4.
Fund Transfer-Outside Bank
5.
Card Services
6.
Cheque book facility
7.
Mini Statement
8.
Account Statement
ATM Card Facility of Uttar
Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank - UPGB) बाकि सभी बैंकों की ही तरह ATM Card (Debit Card) Facility की भी सुविधा उपलब्ध है, आप अपनी होम शाखा जाकर ATM Card (Debit Card) का फॉर्म लेकर जमा कर सकते हैं। अगर आप बैंक का Mobile Banking Application- UPGB M-Tarang इस्तेमाल करते हैं, तो आप UPGB M-Tarang के
माध्यम से घर बैठे ही अपने मोबाइल से ATM Card (Debit Card) के
लिए अप्लाइ कर सकते हैं। UPGB
ATM Card (Debit Card) 7 से 10 दिनों
में आपकी होम ब्रांच में आ जाता है, जिसे आप शाखा में जाकर प्राप्त करके ATM Card (Debit Card) से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ ले सकतें हैं I
UPGB ATM (Debit) Card Form Download PDF-
Click Here- https://drive.google.com/file/d/1abCy3F5LsNvMxnfIoOEQ6xXgKv4jMCmu/view?usp=drive_link
Missed call alert number of Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB)?
uttar-pradesh-gramin-bank-upgb-upgb-bank-uttar-pradesh-grameen-bank-upgb-mobile-banking-upgb-net-banking-upgb-m-tarang-upgb-ch
airman-upgb-history-upgb-ifsc-code-upgb-head-office-upgb-atm-card-upgb-total-business-upgb-branches-upgb-sponsors-bank





