UPGB Bank
ने जारी किया UPGB SWIFT Code, अब Youtube,
Facebook, Google Adsense से
आपके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank- UPGB) खाते में
आएंगे पैसे, UPGB Bank ने शुरू की SWIFT सर्विस
www.indianpsubank.in : उत्तर प्रदेश ग्रामीण
बैंक (Uttar Pradesh
Gramin Bank- UPGB) ने अधिकृत रूप से Inward
Foreign Transaction Service (SWIFT) की शुरुआत की है. अगर आप उत्तर प्रदेश
ग्रामीण बैंक (Uttar
Pradesh Gramin Bank- UPGB) के ग्राहक हैं,
तो आपको UPGB Inward
Foreign Transaction सुविधा शुरू होने के बाद क्या फायदा होगा, चलिए जानते हैं.
और इस सुविधा का लाभ आप कैसे ले पाएंगे यह भी जानते हैं.
क्या है UPGB Inward Foreign
Transaction (Remittance) सुविधा
इस सुविधा के शुरू
होने के बाद अब आप दुनिया भर के किसी भी देश से आसानी से अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank- UPGB) अकाउंट
में पैसे मंगवा सकते हैं. यदि आपके परिवार का कोई सदस्य या दोस्त विदेश में कार्य कर
रहा है, और नियमित
रूप से आपको पैसे भेजना चाहता है, तो वो आसानी से आपके खाते में पैसे भेज सकता है.
इसके लिए अब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank- UPGB) ने अधिकृत
रूप से SWIFT
Code जारी कर दिया है.।
YouTube,
Google Adsense, Website, Facebook, Freelancing आदि के पैसे अब सीधे आएंगे आपके UPGB
Account में.
अगर आप एक Content Creator हैं, या विदेश के लिए
Online Freelancing करते हैं, तो अब आपको अपने
YouTube, Google Adsense,
Website, Facebook, Freelancing
आदि के पैसे मंगवाने के लिए किसी नेशनल बैंक में अलग से खाता खुलवाने की आवश्यकता
नहीं है, अब आप अपने
UPGB Bank
Account में ही आसानी से विदेश से पैसे मंगा सकते हैं.। इसके लिए
बैंक ने जरूरी SWIFT
Code जारी कर दिया है. अब आप इसी SWIFT Code का प्रयोग करके विदेश से पैसे मँगवा
सकते हैं.
UPGB
Bank SWIFT Code kya hai?
UPGB Bank SWIFT Code- BARBINBBCIV
UPGB Bank ने SWIFT Code के लिए अपनी Sponsored Bank, Bank Of Baroda के साथ
एक समझौता किया है, जिसके तहत
Bank Of Baroda की बरेली
सिविल लाइन शाखा को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (Uttar Pradesh Gramin Bank- UPGB) के लिए
नोडल शाखा बनाया गया है. और इसी शाखा के उत्तर SWIFT Code को UPGB SWIFT Code की तरह
इस्तेमाल किया जाएगा।
कैसे आएंगे पैसे ?
अगर आप भी अपने
UPGB Bank Account में विदेश
से पैसे मंगवाने हैं तो आपको पैसे भेजने वाले के साथ निम्न जानकारियां साझा करनी
होंगी।
1. लाभार्थी का नाम- UPGB Bank Account की पासबुक में दर्ज नाम
2. खाता संख्या- UPGB Bank Account Number
3. बैंक का नाम - Uttar Pradesh Gramin Bank
4. SWIFT
Code-
BARBINBBCIV
यह चार जानकारियां
साझा करने के बाद आप आसानी से दुनिया के किसी भी देश से पैसे मँगवा सकते हैं.
यह भी पढ़े-
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण
जानकारी?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण
बैंक- सम्पूर्ण जानकारी?
बिहार
ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण जानकारी
नाबार्ड क्या है?नाबार्ड के प्रमुख
कार्य?
PMFME Scheme के
तहत् लिया लोन, जमा नहीं किया तो SSP के आदेश पर दर्ज हुई FIR
What
is SWIFT CODE ( SWIFT CODE क्या हैं )
जिस तरह से हम भारत के अंदर पैसा भेजने के लिए IFSC
CODE का इस्तेमाल करते हैं ठीक उसी तरह
जब हम विदेश से पैसे मंगवाते या भेजते हैं, तब SWIFT CODE का इस्तेमाल करतें हैं. SWIFT CODE पैसो के International Transaction (इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन) में किसी बैंक और ब्रांच की पहचान के लिए
इस्तेमाल करते हैं. SWIFT CODE का इस्तेमाल सिर्फ International
Banking (इंटरनेशनल बैंकिंग) में होता है. जबकि IFSC कोड का इस्तेमाल घरेलु बैंकिंग (home banking) में होता है.
Full
form of SWIFT CODE ( SWIFT CODE की फुल फॉर्म क्या है )
SWIFT Full Form- Society For Worldwide Interbank Financial Telecommunication
जैसा की आपको नाम से पता चल रहा होगा। यह कोड बैंको के International Settlements में इस्तेमाल होता है। बैंको के International Settlements में इस्तेमाल होने
वाले BIC (Business Identifier Codes) भी SWIFT CODE को ही कहते हैं. SWIFT
CODE को BIC
CODE, ISO9362 आदि अन्य नामों
से भी जाना जाता है. लेकिन
यह तीनों एक ही हैं.
SWIFT
CODE के जरिये ही पता चलता है की आप किस
देश की किस बैंक की किस ब्रांच में अपना पैसा भेजना चाहतें हैं. SWIFT
CODE एक 8 से 11 डिजिट का कोड होता है. जिसमें बैंक का नाम, बैंक किस देश में है उसकी पूरी जानकारी,
बैंक की लोकेशन की जानकारी तथा बैंक की ब्रांच की जानकारी तक शामिल
होती है.
क्या होता है नॉमिनी जाने इसे बनाने के नियम और अधिकार?
जानें! 11 CHARACTERS में से कौन से CHARACTERS
क्या बताते ?
एक SWIFT CODE में कुल 8 से 11 CHARACTERS तक हो सकतें हैं. अब हम आपको यह बताने जा रहें हैं की एक SWIFT
CODE मुख्य रूप से कितने भागों में बंटा
होता है. और कौन से CHARACTERS क्या दर्शातें हैं. आपको बता दें एक SWIFT
CODE मुख्य रूप से मुख्य
रूप से चार भागों में बंटा होता है. जो निम्नलिखित हैं.
1. BANK
CODE
2. COUNTRY
CODE
3. LOCATION
CODE
4. BRANCH
CODE
UPGB SWIFT Code
– BARB-IN-BB-CIV
BANK
CODE-
BARB
COUNTRY
CODE-
IN
LOCATION
CODE-
BB
BRANCH
CODE-
CIV
BANK
CODE (A-Z) (First four characters )
11 डिजिट के कोड में सबसे पहले 4 Character BANK
CODE के
नाम से जाने जातें हैं जो इंग्लिश वर्णमाला के A से Z तक कोई भी अक्षर हो सकतें हैं. सामान्यता यह बैंक के नाम का शार्ट फॉर्म की तरह
दिखतें हैं. UPGB SWIFT
Code के First Four Character BARB हैं, जो Bank of Baroda को रेप्रिज़ेन्ट करते हैं। किस बैंक में पैसा भेजना है यह इन पहले 4 अंको से ही पता चलता है।
यह भी पढ़े-
ग्रामीण बैंको (Regional Rural Banks – RRBs) New
LOGO की सम्पूर्ण जानकारी
Positive Pay System (PPS) क्या है, PPS for Cheque Clearing?
BANK CANCELLED/ CANCEL CHEQUE क्यों लेते हैं?
COUNTRY
CODE (A-Z) ( fifth and sixth characters)
इसमें दो अक्षर होतें हैं. SWIFT
CODE का पाचवा तथा छठा अक्षर COUNTRY
CODE
के लिए इस्तेमाल होतें हैं. जिनसे यह पता चलता है की Bank किस देश में स्थित है. UPGB SWIFT Code के Fifth and Sixth Character IN हैं, Bank जो
हमारे प्यारे देश India को प्रदर्शित करते हैं।
LOCATION
CODE ( 0-9
OR A-Z) (seventh and eighth character )
SWIFT
CODE का तीसरा भाग LOCATION
CODE कहलाता है. LOCATION CODE 2 अक्षरों या अंको से मिलकर बनता है. SWIFT CODE के सातवें व् आठवें अंक या अक्षर को LOCATION
CODE कहा जाता है. जिससे उस देश अंदर Bank की लोकेशन का पता चलता है. यह दोनों अंक किसी देश में Bank की लोकेशन के लिए इस्तेमाल होतें हैं.
UPGB SWIFT Code के 7th and 8th Character BB हैं, लोकेशन जो ब्रांच लोकैशन बरेली को प्रदर्शित करते हैं।
BRANCH
CODE ( 0-9
OR A-Z) (last four characters )
SWIFT
CODE का चौथा और आखिरी भाग BRANCH
CODE
कहलाता है. यह 3 डिजिट का कोड होता है जो अक्षरों या
अंको से मिलकर बना हुआ होता है. UPGB SWIFT Code के 9th, 10th and 11th Character CIV हैं, कहलाता जो ब्रांच CIVIL
lines को प्रदर्शित करतें हैं।
आपको बता दें पहले SWIFT
CODE सिर्फ 8
डिजिट्स का ही होता था. और यह बैंक के हेड ऑफिस (Head Office)को रिप्रेजेंट करता था. लेकिन अब सामान्यता SWIFT
CODE 11 डिजिट का होता है. और इसकी आखिरी तीन डिजिट Bank की Branch को रिप्रेजेंट करती हैं.
यह भी पढ़े-
PSU
Bank vs Private Bank- NPA और PSU Banks
Regional Rural Banks (RRBs) के निजीकरण की शुरुआत
UPGB-SWIFT-code-kya-hai-hindi-me-what-is-swift-code-of-uttar-pradesh-gramin-bank-upgb-swift-code-for-youtube-google-adsence-facebook-freelancing-UPGB-Inward-Foreign-Transaction-upgb-foreign-remmitance-inward-swift-code
