15 मिनट में 15 करोड़ की Bank Loot, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल- अब यह हुआ- सिंगरौली, मध्य प्रदेश
www.indianpsubank.in : 17 अप्रैल को मध्य
प्रदेश के सिंगरौली जिले की बैढ़न शाखा में बदमाशों ने फ़िल्मी स्टाइल में 15 करोड़ की लूट को
15 मिनट में
अंजाम दिया था. बदमाशों ने 15-20 मिनट में
20 लाख रूपए
नकद और 6 किलोग्राम
सोना लूट (Bank Loot in
MP) लिया था. जिसके बाद पुरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था. दिनदहाड़े दोपहर 12.30 हुई इस वारदात
के बाद पुरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए. लेकिन पुलिस के पास
इस सब का कोई जबाब नहीं था. खुद राज्य के DGP
ने भी घटना स्थल का दौरा किया। और तीन राज्यों की पुलिस इस केस की छानबीन में जुट
गयी.
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में Bank
Loot
जिस शाखा में बदमाशों
ने इस घटना को अंजाम दिया है,
वह शाखा बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित शाखा बैढ़न है. यहाँ
बदमाश दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक
पर सवार होकर पहुँचे। जैसे ही इन बदमाशों ने बैंक परिसर में प्रवेश किया, शाखा के समस्त स्टाफ
और ग्राहकों को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने शाखा का स्ट्रांग रूम खुलवाकर
वहाँ रखे गहने और नकदी लूट ली. बदमाश 15-20 मिनट एक
शाखा परिसर में मौजूद रहे. और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.
यह भी पढ़े-
ग्रामीण बैंको (Regional Rural Banks – RRBs) New
LOGO की सम्पूर्ण जानकारी
Positive Pay System (PPS) क्या है, PPS for Cheque Clearing?
BANK CANCELLED/ CANCEL CHEQUE क्यों लेते हैं?
सुरक्षा में गंभीर चूक, नहीं था गार्ड
इस घटना के बाद
लोग पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा में चूक का आरोप लगा रहें हैं. बैंक परिसर में न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था, न ही कोई पुलिस
कर्मी। ऐसे में बैंक की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहें हैं। अगर बैंक परिसर में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद होता
या पुलिस के जवान मौजूद होते तो सायद बदमाश इस वारदात को अंजाम ना दे पाते।
कुल 5 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
इस वारदात को करने
में कुल पाँच बदमाश शामिल थे. यह सभी बाइक पर सवार होकर बैंक की शाखा पहुंचे थे
ट्रैन के जनरल डिब्बे में साइन से ब्रीफकेस लगाए बैठा था आरोपी,
RPF जवानों की सूझ-बुझ से
पकड़ा गया मुख्य आरोपी
17 अप्रैल को पाँच
हथियारबंद बदमाशों ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में लूट की जिस वारदात को अंजाम दिया
था अब उसका खुलासा RPF के दो जवानों
की सूझ-बुझ के कारण हो गया है. दरअसल वारदात के अगले सिन 18 अप्रैल को
"सिंगरौली एक्सप्रेस" के जनरल कोच में एक व्यक्ति सीने से ब्रीफकेस लगाकर
बैठा था. इसी दौरान ट्रैन के जनरल कोच में कांस्टेबल उमाकांत और मोहम्मद नज़र गस्त कर
थे. उन्हें इस व्यक्ति को देखकर शक हुआ तो उन्होंने इससे पूछताछ की लेकिन व्यक्ति ने
सही जबाब नहीं दिया।
क्या होता है नॉमिनी जाने इसे बनाने के नियम और अधिकार?
PSU
Bank vs Private Bank- NPA और PSU Banks
Regional Rural Banks (RRBs) के निजीकरण की शुरुआत
शराब तस्कर समझकर की कार्यवाही
दोनों जवान इस व्यक्ति
पर नज़र बनाये रहे और अपने विभाग को इसकी सूचना भी भेज दी. जैसे ही ट्रैन बिहार के डेहरी
ऑन सोन पहुंची। RPF जवानों
ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पहले व्यक्ति ने माँ के बीमार होने का वहाना बनाकर
पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने पुलिस को बताया की की वह ठेकेदार से 5 लाख रुपये माँ के
इलाज के लिए उधार लाया है. फिर पुलिस ने व्यक्ति के पिता को फ़ोन किया और सारी वारदात
का पर्दाफाश हो गया.
यह भी पढ़े-
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण
जानकारी?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण
बैंक- सम्पूर्ण जानकारी?
बिहार ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण जानकारी
नाबार्ड क्या है?नाबार्ड के प्रमुख
कार्य?
PMFME Scheme के
तहत् लिया लोन, जमा नहीं किया तो SSP के आदेश पर दर्ज हुई FIR
Bank-of-maharashtra-bank-of-maharashtra-loot-bank-of-maharashtra-robbery-bank
robbery-in-MP-bank-loot-in-mp-bank-loot-in-singrauli-mp
bank, bank account, bank near me,
bank of maharashtra, bank of maharashtra
loot bank of maharashtra robbery, bank robbery in MP, bank loot in mp, bank
loot in singrauli
