CM Yuva Udyami Yojana मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना - कैसे मिलेगा 5 लाख तक बिना ब्याज, बिना गारंटी के लोन
www.indianpsubank.in : क्या
आपने कभी सुना है, बैंक आपको बिना किसी गारंटी के लोन देगा, और ब्याज भी
नहीं लेगा। और यहाँ तक की अगर आप बैंक से लोन लें तो कुल लोन के 10% या
अधिकतम 50 हजार तक सरकार द्वारा आपके खाते में डाले जाएंगे, इसके अतिरिक्त अगर
पहली बार लिए गए लोन को 4 साल में वापस कर दिया तो फिर से 3 साल के लिए नया लोन
देगा और उस पर भी बैंक आपसे सिर्फ आधा ब्याज लेगा।
अगर आपने अबतक
ऐसी किसी स्कीम के बारें में नहीं सुना है, तो आज हम आपको एक ऐसी ही स्कीम के
बारें में बताने जा रहें हैं। इस स्कीम का नाम है, “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी
योजना (CM Yuva Udyami Yojana)”.
अगर आप सिर्फ
8वीं पास हैं, और उत्तर प्रदेश के अंदर अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहतें हैं तो
आप “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के अंतर्गत प्रथम चरण में 5 लाख तक का लोन ले सकतें
हैं। इस लोन पर आपको ना तो कोई ब्याज देना है, और ना ही कोई गारंटी। अगर आप
“मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के तहत
लोन लेते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से कुल लोन अमाउन्ट का 10% या अधिकतम 50 हजार
तक की सब्सिडी भी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस लोन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” का उद्देश्य-
उत्तर प्रदेश
के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर प्रत्येक वर्ष 1.5 लाख नए सूक्ष्म
उद्यमों की स्थापना करना। एवं युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित करना।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” का लक्ष्य-
पहले प्रत्येक वर्ष 1 लाख युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के तहत लोन देकर अगले 10 सालों में 10 लाख नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया था। लेकिन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) में युवाओं की दिलचस्पी को देखते हुए अब मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के तहत प्रत्येक वर्ष 1.5 लाख युवाओं को इस स्कीम से जोड़ने का नया लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है।
यह भी पढ़े-
BANK
CANCELLED/ CANCEL CHEQUE क्यों लेते हैं?
UPGB
M-Tarang कैसे ऐक्टिव करें I UPGB मोबाइल
बैंकिंग कैसे चालू करें?.
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के लिए पात्रता
Eligibility Creteria for CM Yuva Udyami Yojana- -
1.
निवास (Residence) - उत्तर प्रदेश का निवासी हो
2.
आयु (Age)- 21 से 40 वर्ष के बीच (प्रथम चरण हेतु)
3.
शैक्षणिक
योग्यता (Educational
Qualification) : न्यूनतम
8th क्लास
(12th अथवा
समकक्ष को वरीयता)
4.
पूर्व में PM Svanidhi के अलावा भारत/राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य योजना में ब्याज अथवा
पूंजी लाभ ना प्राप्त किया हो।
5.
प्रशिक्षण (Training)- विश्वकर्मा
श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana), एक
जनपद- एक उत्पाद (One District One Product – ODOP) प्रशिक्षण
एवं टूलकिट योजना, अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना
(Training Scheme for Scheduled Castes, Scheduled Tribes, and Other Backward
Classes), उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन (Uttar Pradesh
Skill Development Mission) द्वारा संचालित कौशल उन्नयन (Skill
Development Mission) आदि में प्रशिक्षित हो अथवा किसी मान्यता
प्राप्त विद्यालय/संस्थान से कौशल संबंधी सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री कोर्स किया
हो।
अगर आप
इनमें से कोई कोर्स नहीं किए हुए हैं फिर भी आप CM Yuva yojna के अंतर्गत लोन ले सकते हैं और
बाद में जरूरी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकतें हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” में किस किस काम
के लिए मिलेगा लोन-
1.
टेलरिंग (Tailoring)
2.
बुटीक (Boutique)
3.
ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour)
4.
हेयर कटिंग
सैलून (Hair Cutting Saloon)
5.
रेस्टोरेंट (Restaurant)
6.
कार वाशिंग
सेंटर (Car Washing Centre)
7.
मोटर व् अन्य
रिपेयरिंग केंद्र (Motor & Other Repairing Centre)
8.
साइबर कैफ़े (Cyber Café)
9.
मोबाइल
रिपेयरिंग (Mobile Repairing)
10.
आटा चक्की (Atta Chakki)
11.
एक्सपेलर (Expeller)
12.
बेकरी उत्पाद (Bakery Products)
13.
नमकीन निर्माण (Namkeen Manufacturing)
14.
जिले में
प्रचलित हस्तशिल्प उत्पादों से सम्बंधित उधोग (Industry related to Handicraft Products popular in the district)
15.
सेवाये (Services)
16.
फ़ूड ट्रक (Food Truck)
17.
लांड्री (Laundry)
18.
लाइट-टेंट हाउस (Light-Tent House)
19.
डेयरी उत्पाद (Dairy Products )
20.
छोटे मोटर वाहन (Small Motor Vehicles)
21.
ई- रिक्शा (E-Rickshaw )
22. एवं जिले के अनुसार संभावित परियोजनाएं (possible projects as per district)
यह भी पढ़े-
ग्रामीण
बैंको (Regional Rural Banks – RRBs) New LOGO की
सम्पूर्ण जानकारी
Positive
Pay System (PPS) क्या है,
PPS for Cheque Clearing?
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” में कितना लोन
मिलेगा-
Loan Amount Under CM Yuva Udyami Yojana-
1.
प्रथम चरण- अधिकतम 5 लाख रूपये
(उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में) (ट्रेडिंग के लिए नहीं)
2.
द्वितीय चरण - अधिकतम 7.5 लाख रूपये
(उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में) (ट्रेडिंग के लिए नहीं
उधोग – Manufacturing Sector जैसे बेकरी उत्पाद, नमकीन
निर्माण आदि
सेवा- Services Sector जैसे साइबर कैफै, हेयर सैलून
आदि
ट्रेडिंग- किसी बने
हुए माल को रीसेल करना जैसे परचून की दुकान।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” प्रथम चरण
के लिए शर्ते-
1.
लोन अवधि (Loan Period)- अधिकतम 4 साल के लिए एक कम्पोज़िट लोन होगा।
2.
परियोजना लागत (Project
Cost) - अधिकतम 10 लाख ( CM
Yuva Yojana के अंतर्गत अधिकतम लोन 5 लाख)
3.
Maximum Loan
Amount under CM Yuva Scheme - अधिकतम 5 लाख रुपये
4.
मार्जिन मनी (Margin
Money)-
a. General- 15% (5 लाख के लोन में 75 हजार खुद के पास से लगाना होगा)
b. OBC- 12.5% (5 लाख के लोन में 62.5 हजार खुद के पास से लगाना होगा)
c. SC/ST दिव्यांग- 10% (5 लाख के लोन में 50 हजार खुद के पास से लगाना होगा)
5.
आर्थिक रूप से पिछड़े
बुल्देलखण्ड एवं पूर्वांचल तथा भारत सरकार द्वारा
आकांक्षी जिले (aspirational
districts) चित्रकूट,
चंदौली, सोनभद्र, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच के
आवेदकों के लिए सभी कैटेगरी के 10 मार्जिन मनी
6.
सब्सिडी (Subsidy
under CM Yuva Scheme)- परियोजना लागत
का 10% सब्सिडी के रूप में या अधिकतम 50 हज़ार।
7.
ब्याज (Interest under CM Yuva Scheme)- 0% (सरकार द्वारा दिया जाएगा)
8.
ब्याज का
भुगतान (Interest Payment) -त्रैमासिक आधार पर होगा
9.
Moratorium Period under CM Yuva
Scheme - 6 माह
तक
10. यदि कोई उद्योग 4 साल से पहले बंद हो जाता है तो 10%
सब्सिडी की राशि सरकार द्वारा वापस ले ली जाएगी I
11. यदि कोई उद्योग 4 साल में लोन का भुगतान नहीं कर पाता है, तो वह द्वितीय चरण के स्वतः ही अपात्र हो जाएगा।
यह भी पढ़े-
उत्तराखंड
ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण जानकारी?
उत्तर
प्रदेश ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण जानकारी?
बिहार ग्रामीण बैंक- सम्पूर्ण जानकारी
नाबार्ड
क्या है?नाबार्ड के प्रमुख कार्य?
PMFME
Scheme के तहत् लिया लोन,
जमा नहीं किया तो SSP
के आदेश पर दर्ज हुई FIR
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” द्वितीय
चरण के लिए शर्ते- :
1.
द्वितीय चरण के
लिए वही उधमी पात्र होंगे जो प्रथम चरण के लोन को 4 साल के भीतर पूर्ण अदा कर चुके
होंगे।
2.
अधिकतम लोन
अमाउंट (Maximum Loan Amount under CM Yuva Scheme)- अधिकतम 7.50 लाख या
प्रथम चरण के कुल का दोगुना
3.
लोन अवधि (Loan Period)- अधिकतम 3 साल
4.
ब्याज (Interest)- 50% ब्याज सब्सिडी (5%)
5.
परियोजना लागत
(Project Cost)- अधिकतम 20 लाख ( CM Yuva Yojana के
अंतर्गत अधिकतम लोन 7.50 लाख)
6.
मार्जिन मनी
सब्सिडी Margin Money Subsidy)- शून्य
7.
लोन का प्रकार (Type Of Loan
under CM Yuva)- कम्पोज़िट लोन (टर्म+ कैश क्रेडिट) कम से कम 10%
टर्म लोन के रूप में.
8.
डिजिटल
ट्रांज़ैक्शन के लिए 1 रूपये प्रति ट्रांज़ैक्शन की प्रोत्साहन राशि (एक साल में
अधिकतम 2000 रूपये)
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के अंतर्गत जिन उद्योगों के लिए नहीं मिलेगा
लोन:
तम्बाकू उत्पाद, गुटखा, पान मसाला, एल्कोहल उत्पाद, वातयुक्त पेय
पदार्थ, कार्बोनेटेट
उत्पाद, पटाखों
का विनिर्माण, प्लास्टिक
कैरी वैग ( 40 माइक्रोन से कम),
भारत अथवा राज्य सरकारों द्वारा प्रतिबंधित श्रेणी आदि
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के लिए बैंक गारंटी-
कोई गारंटी नहीं
मुख्यमंत्री
युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के अंतर्गत
आपको कोई गारंटी नहीं देनी होती है, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva
Udyami Yojana) योजना के अंतर्गत आपके
लिए आपके लोन की गारंटी सरकार लेती है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” CIBIL
कितना होना चाहिए
मुख्यमंत्री
युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के तहत
लोन लेने की पहली शर्त यह है कि आपने पहले कभी किसी भी बैंक के साथ डिफॉल्ट न किया
हो। अगर आप किसी भी बैंक के डिफाल्टर हैं, तो आपको मुख्यमंत्री युवा उद्यमी
योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के अंतर्गत लोन नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर
(Credit Score) भी अच्छा होना चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी
योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के तहत लोन लेने
के लिए CIBIL स्कोर
कम से कम 670 होना
चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) नहीं है और आपने कभी किसी बैंक
से कोई लोन नहीं लिया है तो CIBIL
Score -1 होगा। जो
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana) के अंतर्गत लोन लेने
के लिए मान्य होगा।
क्या होता है नॉमिनी जाने इसे बनाने के नियम और अधिकार?
PSU Bank vs Private Bank- NPA और PSU Banks
Regional
Rural Banks (RRBs) के निजीकरण की शुरुआत
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के लिए कैसे करें
आवेदन
इस वेबसाइट के जरिए आप आसानी से मुख्यमंत्री
युवा उद्यमी योजना (CM Yuva Udyami Yojana)” के लिए
आवेदन कर सकतें हैं।
cm-yuva-udyami-yojna-mukhyamantri-yuva-udyami-yojna-cm-yuva-loan-scheme-complete-information
cm yuva udyami
yojna, mukhyamantri yuva udyami yojna, cm yuva loan scheme, CM Yuva Udyami
Yojana up, msme cm yuva, mukhyamantri yuva loan scheme, #cmyuvaloanscheme
#cmyuvaudyamiyojna #cmyuvaloan #cmyuvaloanup










