PayTM के बाद अब Kotak Mahindra Bank पर चला RBI का डंडा, नए Kotak Credit Card पर RBI की पाबंदी

PayTM के बाद अब Kotak Mahindra Bank पर चला RBI का डंडा, नए Kotak Credit Card पर RBI की पाबंदी

rbi-violations-kotak-mahindra-bank-to-stop-new-customer-onboarding-through-online-banking-rbi-takes-action-against-kotak-mahindra-bank

www.indianpsubank.in : RBI नियमों की अनदेखी करने वाले देश के वित्तीय संस्थानों पर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) की कार्रवाई जारी है। हाल ही में PayTM Payments Bank का लाइसेंस निरस्त करने के बाद अब एक और Private Sector Bank पर देश के Banking Supervisor भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) का डंडा चला है, RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) ने बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के जरिए नए ग्राहक बनाने पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर लगे प्रतिबंधों के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) नए ग्राहकों को बैंक से नहीं जोड़ पायेगा। साथ ही बैंक अब New Kotak Credit Card भी जारी नहीं कर पायेगा।

यह भी पढ़े-

Financial Results As on 31-03-2024 Baroda UP Bank

Financial Results As on 31-03-2024 Baroda Rajathan Kshetriye Gramin Bank

भारतीय रिज़र्व बैंक- हिंदी में

Positive Pay System (PPS) क्या है, PPS for Cheque Clearing?

BANK CANCELLED/ CANCEL CHEQUE क्यों लेते हैं?

नाबार्ड क्या है?नाबार्ड के प्रमुख कार्य?

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर RBI के प्रतिबंध- एक नज़र

1-    ऑनलाइन नए Kotak Credit Card जारी करने पर प्रतिबन्ध

2-    मोबाइल बैंकिंग से नए Kotak Credit Card जारी करने पर प्रतिबन्ध

3-    ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबन्ध

4-    मोबाइल बैंकिंग से नए ग्राहकों को जोड़ने पर पाबन्दी।

पुराने ग्राहकों पर नहीं होगा असर

 भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर भले कड़े प्रतिबंध लगा दिए हों, लेकिन इससे कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के मौजूदा ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI)  ने पुराने ग्राहकों को सर्विस देने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के पुराने ग्राहकों को पहले की ही तरह बैंकिंग सर्विस मिलती रहेगी।

यह भी पढ़े-

बड़ौदा Tax Saver FDR, कितना मिलेगा टैक्स लाभ?

क्या होता है नॉमिनी जाने इसे बनाने के नियम और अधिकार?                           

सभी 43 Gramin Banks (RRBs) का कुल बिजनेस कितना है

Dakshin Bihar Gramin Bank- DBGB- सम्पूर्ण जानकारी

क्यों लगे प्रतिबन्ध?

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के IT System की जांच 2022 और 2023 में की थी. जिसमे भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)  को  कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के IT System में काफी खामियाँ मिली थी. जिसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को अपने IT System को सही करने को कहा था. लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था. जिसके बाद बुधबार को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर कड़े प्रतिबन्ध लगा दिए हैं.

Previous
Next Post »